Posts

शहीद गुलाब सिंह लोधा

Image
  *गाथा अमर शहीद गुलाब सिंह लोधा की*  (1903-1935) गुलाब सिंह लोधा भारतीय स्वतन्त्रता संग्राम शहीद हुए स्वतन्त्रता सेनानी थे जिन्होने अपने प्राणों की बाजी अपनी भारत माँ को आजादी दिलाने के लिए लगा दी। लखनऊ के अमीनाबाद पार्क में झण्डा सत्याग्रह आन्दोलन के दौरान झण्डा फहराने के दौरान अंग्रेजी पुलिस ने उन पर गोली चला दी और वे शहीद हो गये। गुलाब सिंह लोधा का जन्म एक किसान परिवार में उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले के ग्राम चन्दीकाखेड़ा, फतेहपुर चैरासी के लोधा परिवार में सन् 1903 में श्रीराम रतनसिंह लोधा के यहां हुआ था। झण्डा सत्याग्रह आन्दोलन में भाग लेने उन्नाव जिले के कई सत्याग्रही जत्थे गये थे, परन्तु सिपाहियों ने उन्हें खदेड दिया और ये जत्थे तिरंगा झंडा फहराने में कामयाब नहीं हो सके। इन्हीं सत्याग्रही जत्थों में शामिल वीर गुलाब सिंह लोधा किसी तरह फौजी सिपाहियों की टुकडि़यों के घेरे की नजर से बचकर अमीनाबाद पार्क में घुस गये और चुपचाप वहां खड़े एक पेड़ पर चढ़ने में सफल हो गये। क्रांतिवीर गुलाब सिंह लोधा के हाथ में डंडा जैसा बैलों को हांकने वाला पैना था। उसी पैना में तिरंगा झंडा लगा लि...

"History of Lodha Caste" लोधा जाति का इतिहास

Image
लोधा जाति का इतिहास                                                                  अखिल भारतीय लोधा महासभा के संस्थापक स्वर्गीय लोधा श्री श्यामलाल वर्मा (सेवानिवृत यूडीसी, श्रमविभाग, कोटा) जन्मतिथि 12 जून 1940, निर्वाणतिथि 20 अक्टूबर 2014, निवासी ग्राम नगला लऊ, पोस्ट एरवा, जिला मैनपुरी, उत्तर प्रदेश के द्वारा हमारे प्राचीन ग्रंथों, शिलालेखों, ऐतिहासिक पुस्तकों एवं समाचार पत्रों में प्रकाशित लेखों आदि में लोधा जाति से सम्बन्धित तथ्यों के आधार पर लोधा जाति के इतिहास को संकलित किया गया था। जिसे उनके मरणोपरान्त मैं  उनका पुत्र अजय कुमार लोधा, कुन्हाड़ी, कोटा, राजस्थान, मो. 7742506456, इसे श्रेणीबद्ध तरीके से लिपिबद्ध कर यह लेख पूज्य पिताजी की स्मृति में उन्हें सादर समर्पित करता हूॅं।           मुझे विश्वास है कि यह लेख पढ़ने के बाद समाज का प्रत्येक व्यक्ति अपने आप ...